Katihar News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में वायुरक्षक बताएगा पानी के अंदर की हलचल
कटिहार, जुलाई 25 -- Katihar News: कटिहार। वरीय संवाददाता बाढ़ के दौरान सुदूर इलाके में फंसे लोगों को ढूढ़ने और उसके सही लोकेशन की जानकारी इकट्टा करने के लिए कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के थर्ड सेमेस्टर के छात्र ओम कुमार ने ड्रोन डिवाइस (वायुरक्षक) तैयार किया है। जिसमें लगे थर्मल कैमरे की मदद से बाढ़ में फंसे लोगों का सही लोकेशन पता लगाया जा सकता है। बीते दिनों कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज में लगे स्टार्टअप एक्सपो 2026 के दौरान ओम के मॉडल को काफी सराहा गया था। ओम ने बताया कि ड्रोन में सोनार तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। जो पानी के नीचे की गहराई और हलचल के बारे में भी आसानी से बता देगा। सबसे बड़ी बात है यह इसे एआई के द्वारा आसानी से ऑपरेट किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- बिहार में डोमेन स्किलिंग की ट्रेनिंग करने वालों की बढ़ी कमाई, अब प्रति घंटे मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.