कटिहार, सितम्बर 22 -- Katihar News: सेमापुर, संवाद सूत्र। बाढ़ का पानी घटने के बाद सेमापुर क्षेत्र के कई पंचायतों में जनजीवन सामान्य होने के बजाय नई परेशानी में घिर गया है। मोहनाचांदपुर, सुखासन, दुर्गापुर, बिशनपुर सहित आसपास के इलाकों में पानी उतरने के बाद जगह-जगह जमा गंदगी और कीचड़ से सड़ांध उठने लगी है। कई मोहल्लों में घरों के आसपास पानी और कीचड़ जमा रहने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, पानी में लंबे समय तक डूबे रहने से कचरा और अन्य अपशिष्ट सड़ने लगे हैं। सुबह और शाम के समय बदबू अधिक महसूस हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के दौरान राहत और बचाव के साथ सबसे बड़ी चिंता अब साफ-सफाई को लेकर है। बच्चों और बुजुर्गों को गंदगी के बीच रहने में परेशानी हो रही है। लोगों ने पंचायत स्तर पर सफाई अभियान चलाने और ...