कटिहार, अक्टूबर 7 -- Katihar News: अमदाबाद, संवाद सूत्र। प्रखंड में बाढ़ का कहर थमा तो कटाव का कहर चालू हो गया। बुधवार को पार दियारा ग्राम पंचायत के युसूफ टोला के वार्ड नंबर 12 में अचानक कटाव शुरू हो गया।

कटाव की स्थिति दोपहर करीब दो बजे कटाव रौद्र रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते लगभग आधा दर्जन घर गंगा में समा गए। आनंन फानन में स्थानीय ग्रामीणों ने अपना घर तोड़कर अन्यत्र ले जाते दिखे।कटाव की रफ्तार इतनी तेज थी कि ग्रामीणों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।अपनी आंखों के सामने घरों को गंगा में समाता देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीण आनन-फानन में अपने घरों को तोड़कर जरूरी सामान बाहर निकालने एवं सुरक्षित स्थानों की ओर जाते नजर आए।

ग्रामीणों की स्थिति कटाव के चपेट में आने से वार्ड संख्या 12 निवासी मो वाजिद्दीन,मो महबूब,मो मजहर,मो मुंताज ...