Katihar News: बाइक छोड़ भाग रहा था युवक, शराब के साथ गिरफ्तार
कटिहार, अगस्त 31 -- Katihar News: हसनगंज, संवाद सूत्र। हसनगंज थाना पुलिस ने 2.5 लीटर विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की बाइक भी जब्त कर ली। थानाध्यक्ष निक्की ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में शराब के खिलाफ अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक पुलिस वाहन को देखकर बाइक छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसका पीछा कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास से 2.5 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। आरोपी को उत्पाद अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.