कटिहार, सितम्बर 5 -- Katihar News: आजमनगर। आजमनगर सालमारी मार्ग पर कुशहा गांव के निकट ट्रैक्टर तथा बाइक के बीच जोरदार टक्कर से बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों द्वारा आनन फानन में घटनास्थल से उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर में भर्ती कराया गया। घटना करीब 7:30 बजे रात की बताई जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया। जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्ति बलिया वेलोन थाना क्षेत्र के निवासी विष्णु साह तथा अनु कुमार बताया जा रहा है। दोनों बाइक सवार व्यक्ति बंगाल से घर की ओर जा रहा था। इस दौरान आजमनगर सालमारी सड़क पर ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवार व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक किसी के भी ह...