Katihar News: बांसगांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनी काली पूजा दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
कटिहार, नवम्बर 10 -- Katihar News: बारसोई, निज प्रतिनिधि। बारसोई प्रखंड के आबादपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसगांव पंचायत के बांसगांव में काली पूजा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ धूमधाम से मनाई गई। पूजा के अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य मेले का आयोजन किया गया। जहां मां काली के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां काली के दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि शांति और खुशहाली की कामना की। वहीं जिन श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी हुईं, उन्होंने मां के चरणों में मिठाई, छागर और अन्य पूजा सामग्री अर्पित कर आभार प्रकट किया। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: नम आंखों से मां काली को दी गई विदाई बड़ी संख्या मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.