Katihar News: बांसगांव पंचायत में पंचायत सरकार भवन का रखी गई आधारशिला
कटिहार, अक्टूबर 11 -- Katihar News: बारसोई निज प्रतिनिधि। रविवार को प्रखंड के बांसगांव पंचायत में पंचायत सरकार भवन का रखी गई आधारशिला। मुखिया प्रतिनिधि आफताब ताज, पूर्व मुखिया इफ्तिखारुज्जमा , राकेउद्दीन चौधरी, मोहम्मद मुस्ताक आलम ने फीता काटकर विधिवत फीता काट कर कार्य का शुभारंभ किया। बता दें कि यह भवन तीन करोड़ की लागत से बनकर तैयार होंगे। पंचायत के लोगों को एक ही छत के नीचे सरकार की योजनाओं की जानकारी एवं सीधे-तौर पर लाभ मिलेगा। इस संबंध में मुखिया प्रतिनिधि आफताब ताज, पूर्व मुखिया इफ्तिखारुज्जमा ने संयुक्त रूप से कहा कि अब पंचायत के लोगों को पंचायत सरकार बनने से सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। मुखिया एवं सरपंच के लिए कार्यालय भी किसी भवन में होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.