कटिहार, जुलाई 26 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता प्राणपुर प्रखंड की बस्तौल ग्राम पंचायत में रविवार को पंचायत विकास दिवस के तहत ग्रामसभा का आयोजन किया गया। मुखिया मो. मोजाहिद आलम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पंचायत की विकास योजनाओं, वित्तीय पारदर्शिता और वर्ष 2026-27 की ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में विधायक निशा सिंह, जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी समेत कई वरीय अधिकारियों की उपस्थिति रही। यह भी पढ़ें- Ara News: विकास दिवस : सभी पंचायतों में सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी बैठक की शुरुआत बैठक की शुरुआत मुखिया के स्वागत संबोधन से हुई। इसके बाद पिछली ग्रामसभा की कार्यवाही की समीक्षा की गई। ग्रामसभा के समक्ष 15वें वित्त आयोग एवं षष्ठम राज्य वित्त आयोग से प्राप्त अनुदान, खर्च की गई राशि और श...