कटिहार, अगस्त 25 -- Katihar News: बारसोई निज प्रतिनिधि। बारसोई अनुमंडल अंतर्गत बलरामपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार की रात बड़ी कार्रवाई करते हुए बजर गांव चेकपोस्ट के समीप गश्ती के दौरान 100 ग्राम स्मैक बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने के साथ एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस की कार्रवाई इस संबंध में बलरामपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि रविवार की रात पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान बजर गांव चेकपोस्ट के पास संदिग्ध गतिविधि के आधार पर जांच की गई। तलाशी के दौरान 100 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक और मोबाइल फोन भी जब्त किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त स्मैक की बाजार में ...