कटिहार, नवम्बर 3 -- बरारी में शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार बदला Katihar News: बरारी। शिक्षा विभाग बिहार सरकार के सचिव पटना के निर्देश के आलोक में कटिहार जिले के विभिन्न प्रखंडों में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रिक्त पदों पर दिए गए अतिरिक्त प्रभार की समीक्षा जिला पदाधिकारी के स्तर से की गई। समीक्षा के उपरांत बरारी प्रखंड में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के अतिरिक्त प्रभार में संशोधन किया गया है।इसके तहत पूर्व में अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे बीपीआरओ राजकुमार सिंह के स्थान पर अब बरारी के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) धीरेंद्र कुमार धीरज को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।जिला पदाधिकारी के स्तर से की गई समीक्षा के बाद जारी निर्देश के अनुसार बरारी प्रखंड में शिक्षा विभाग से संबंधित कार्यों के सुचारु संचालन एवं प्रशासनिक...