कटिहार, सितम्बर 2 -- Katihar News: समेली,एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में मौसम के बदलते मिजाज और विभिन्न मुख्य मार्गों व गली मोहल्ले में जल जमाव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इसको लेकर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेली पोषक क्षेत्र में बरसात के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। इस दौरान सभी स्वास्थ्य कर्मियों को अपने निर्धारित पोषक क्षेत्र में मुस्तैद रहने का निर्देश दिया प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार यादव ने दिया है। डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए घरों के आस-पास साफ-सफाई रखने व आवश्यक सावधानी बरतने की अपील लोगों से की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...