कटिहार, अक्टूबर 27 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बच्चों को लैंगिक अपराधों से सुरक्षा, उनके कानूनी अधिकारों और न्याय पाने के तरीकों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को पीएम श्री प्लस टू गांधी उच्च विद्यालय, न्यू कॉलोनी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो), 2012 के तहत आयोजित कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को कानून की जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि जागरूकता ही बच्चों को अपराधों से बचाने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाने का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पहले 11वीं की छात्रा चांदनी कुमारी ने अक्षत और चंदन का तिलक लगाकर अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय क...