Katihar News: बच्चों की थाली तक भोजन पहुंचाने में पिछड़े 30 जिले
कटिहार, अक्टूबर 25 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सरकारी स्कूलों में बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की योजना के क्रियान्वयन पर शिक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। मध्याह्न भोजन योजना के संचालन में निर्धारित लक्ष्य से पीछे रहने पर कटिहार समेत बिहार के 30 जिलों के अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। 22 अक्टूबर को शाम चार बजे तक ई-शिक्षाकोष पर दर्ज आंकड़ों की समीक्षा में इन जिलों में 85 प्रतिशत या उससे कम विद्यालयों में ही मध्याह्न भोजन का संचालन दर्ज पाया गया। निदेशालय ने संबंधित जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों और जिला कार्यक्रम प्रबंधकों को पत्र मिलने के दो दिनों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया है। मध्याह्न भोजन योजना निदेशालय के निदेशक विनायक मिश्र ने 23 अक्टूबर को इस संबंध में पत्र जारी किया। इसमें कहा गया है कि विद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.