कटिहार, अगस्त 3 -- Katihar News: मनसाही, एक संवाददाता। मनसाही पुलिस ने एक बकरी चोर को चोरी की बकरी (खस्सी) व चोरी में उपयोग में लाए गये टोटो के साथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि वह रविवार की दोपहर करीब मनिहारी थाना क्षेत्र के कुमारीपुर महेशपुर गांव निवासी शोभा देवी के घर के पास से अपने सहयोगियों के साथ शोभा देवी की बकरी (खस्सी) चुरा कर टोटो में रखकर फरार हो गया। मगर उसे खस्सी ले जाते लोगों ने देख लिया और उसका बाइक से पीछा किया और उसे मनसाही थाना क्षेत्र के मरंगी काली स्थान के पास पकड़ लिया और मनसाही पुलिस के हवाले कर दिया। वही इस घटना में शामिल उसके अन्य सहयोगी भागने में सफल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...