Katihar News: बंद ट्रेनों को चलाने का पीसीओएम ने दिया भरोसा
कटिहार, जुलाई 17 -- Katihar News: कटिहार। बिहार डेली पैसेंजर एसोसिएशन के सचिव सह जेड आर यू सी सी सदस्य मदन लाल मंडल ने कटिहार में गुवाहाटी से आए प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक बीबी गुप्ता से मिलकर कटिहार से बारसोई के बीच परिचालित होने वाली 75747/ 748 बंद यात्री गाड़ी को पुनः चलाने की ओर ध्यान आकृष्ट कराया।उन्होंने बताया कि संध्या 6:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे के बीच विभिन्न दिशाओं से लगभग आधा दर्जन ट्रेन कटिहार पहुंचती है। बारसोई जाने के लिए कोई ट्रेन नहीं रहने के कारण रात भर यात्रियों को कटिहार प्लेटफार्म पर ही ठहरना पड़ता है। परिचालन प्रबंधक ने इसे गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक करवाई का भरोसा दिलाया। संघ के सचिव ने दैनिक यात्रियों की परेशानी को दूर करने के लिए 75749/ 750 यात्री गाड़ी के समय में परिवर्तन की मांग करते हुए सुबह 9:30 बजे तेलता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.