कटिहार, अक्टूबर 4 -- Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा रविवार को सूर्यदेव विधि महाविद्यालय में जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया l जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा प्रतिनियुक्ति उप न्यायरक्षक देव कुमार झा ने जेल में बंद बंदियों के लिए कानूनी सहायता से सम्बन्धित जानकारी दी l जेल कानूनी सहायता क्लीनिक 2022 के कामकाज, विशेष मध्यस्थ अभियान स्पेशल मध्यस्थ अभियान ड्राइव 3.0, स्थाई लोक अदालत के मानक संचालन प्रक्रियाओं मानक के बारे में भी जानकारी दी गई l इस अवसर पर पीएलवी पवन कुमार, एसडी लॉ कॉलेज के प्राचार्य सुशील कुमार सिन्हा, आशीष कुमार,अविनाश कुमार,गोविंद पोद्दार आदि ने बंदियों को नालसा से मिलने वाली मुफ्त सलाह, सेवा एवं सहायता से संबंधित सरकारी योजना एवं सुविधा...