कटिहार, अगस्त 31 -- Katihar News: कदवा, एक संवाददाता। गुप्त सूचना के आधार पर बीते रात्रि कदवा पुलिस ने जाल बिछाकर कालदेही सोनापुर गांव निवासी स्मैक विक्रेता 36 वर्षीय पुत्र मोहम्मद एजाज को बाइक, 27.23 ग्राम स्मैक , एक मोबाइल स्मैक मापने वाला तराजू के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

गिरफ्तारी का कारण थानाध्यक्ष ने बताया उन्हें कुछ सूचना मिली एक युवा काले रंग की बाइक से बंगाल की ओर से स्मैक लेकर झउव्वा कालदेही सोनपुर आ रहा है। सूचना के सत्यापन हेतु सलाह दर्ज कर वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर तैनात दंडाधिकारी पिंटू कुमार चौधरी, पु अ निज संजय उरांव, स अ नि सूर्यकांत कुमार गृह रक्षक रितेश कुमार के साथ कालदेही सोनपुर सड़क में वाहन जांच करने लगे वाहन जांच के क्रम में पुलिस को देख बंगाल की ओर से आ रहा युवक बाइक मोड़कर वापस भागने ...