Katihar News: बंगाल में बढ़ी जूट की मांग, पांच दिनों में तीन हजार तक बढ़ा भाव
कटिहार, अक्टूबर 11 -- सीमांचल में जूट की मांग और कीमतों में बढ़ोतरी Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि: कटिहार सहित सीमांचल के जिलों में जूट की खेती अब किसानों के लिए मुनाफे का सौदा साबित हो रही है। बॉर्डर पर सख्ती बढ़ाए जाने से अवैध रूप से बांग्लादेश से पाट की आवक पश्चिम बंगाल में कम हुई है। इसका सीधा असर सीमांचल के जिले के जूट उत्पादक किसानों व कारोबारियों को हुआ है। पांच दिन पूर्व तक जूट का बाजार भाव 10 से 11 हजार रूपये प्रति क्विंटल था। अभी 13 हजार प्रति क्विंटल की दर से पाट की बिक्री हो रही है। जूट के बाजार में गर्मी आने से किसानों से लेकर कारोबारियों तक को फायदा हो रहा है। जूट उत्पादक किसान परशुराम सिंह, राजकुमार चौधरी, मो. फानू आदि ने बताया कि कटिहार में जिस वक्त जूट मिल चलता था, उस समय कटिहार, पूर्णिया, अररिया व किशनगंज जिले के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.