Katihar News: फोलोअप-- छह दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ
कटिहार, नवम्बर 3 -- Katihar News: अमदाबाद, संवाद सूत्र। नकली खाद के कारोबार की जांच करने पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार के मामले में छह दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। घटना को लेकर 15 नामजद एवं 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, लेकिन अब तक किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे मामले में पुलिसिया कार्रवाई की गति पर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 28 अक्टूबर को प्रखंड विकास पदाधिकारी गुप्त सूचना के आधार पर बैदा ग्राम पंचायत के बैदा चौक स्थित खाद दुकान में नकली खाद के कारोबार की जांच करने पहुंचे थे। जांच के क्रम में दुकान में भारी मात्रा में संदिग्ध खाद मिली। खाद की बोरियों पर न तो बैच नंबर अंकित था और बोरियों पर पश्चिम बंगाल निर्मित होने का उल्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.