कटिहार, सितम्बर 2 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। मार्च से अगस्त 2026 तक के ई-शिक्षाकोष पोर्टल की समीक्षा में ऑनलाइन उपस्थिति से जुड़ी कथित अनियमितता सामने आने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) राहुल चन्द्र चौधरी ने बलरामपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय, दारीभिटा आदिवासी टोला की शिक्षिका शोभा कुमारी से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक से भी जवाब तलब किया गया है। स्पष्ट कर दिया गया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। डीईओ कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार मार्च से अगस्त 2026 तक के ई-शिक्षाकोष पोर्टल की समीक्षा में पाया गया कि संबंधित शिक्षिका...