कटिहार, अक्टूबर 2 -- Katihar News: अमदाबाद, संवाद सूत्र। बाढ़ की विभीषिका से लोग उबर भी नहीं पाए थे कि गंगा एवं महानंदा नदी के बढ़ते जलस्तर ने फिर चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार को दोनों नदियों के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई। नदी का पानी बढ़ने से निचले इलाकों के ग्रामीणों में एक बार फिर बाढ़ की आशंका गहराने लगी है। यह भी पढ़ें- निचले क्षेत्रों में गंगा नदी का पानी तेजी से फैल रहा, ग्रामीण परेशानग्रामीणों में बाढ़ का भय गांवों से पानी निकलने के बाद अब फिर से पानी प्रवेश करने लगा है। मालूम हो कि पिछले दिनों पानी घटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी। लोग अपने क्षतिग्रस्त घरों एवं आसपास के रास्तों को दुरुस्त करने में जुटे हुए थे। कि अब जलस्तर बढ़ने से उनकी मेहनत पर पानी फिरने की आशंका सताने लगी है।सड़कों की बदहाल स्थिति प्रखंड क्षेत्र की कई स...