कटिहार, अक्टूबर 14 -- Katihar News: फलका। फलका थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए निसुंदरा बंगाली टोला के पास छापेमारी कर एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से दो किलोग्राम दो सौ ग्राम गांजा और 1,010 रुपये नकद बरामद किए हैं। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि निसुंदरा बंगाली टोला के पास एक व्यक्ति नशीला पदार्थ लेकर जा रहा है। सत्यापन और कार्रवाई के लिए जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो एक व्यक्ति हाथ में थैला लेकर पुलिस को देखकर भागने लगा। यह भी पढ़ें- Katihar News: बीस लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार संदेह होने पर पुलिस बल के जवानों ने खदेड़कर उसे दबोच लिय...