कटिहार, अक्टूबर 8 -- Katihar News: कटिहार, निज संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा 10 अक्टूबर से आयोजित होने वाली यू जी सीबीसीएस चतुर्थ सेमेस्टर प्रायोगिक परीक्षा जून 2026 के लिए जिला में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। विज्ञान विषय के लिए दो दो और मनोविज्ञान विषय के लिए तीन परीक्षा केंद्र बने हैं।डीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रशांत कुमार ने बताया कि विज्ञान विषय में इस केंद्र पर डीएस कॉलेज के साथ आरडीएस कॉलेज सलमारी के परीक्षार्थियों का भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। के बी झा कॉलेज केंद्र पर के बी झा कॉलेज, सीताराम चमडिया डिग्री कॉलेज और आर वाई मनिहारी कॉलेज के परीक्षार्थियों का केंद्र बनाया गया है। मनोविज्ञान विषय में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। डीएस कॉलेज में डीएसकॉलेज के परीक्षार्थियों के साथ-साथ सीताराम चमडिया डिग्री कॉलेज औ...