Katihar News: प्राकृतिक खेती की तकनीक सीख किसानों को जागरूक करेंगी कृषि सखियां
कटिहार, अक्टूबर 27 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। खेती की लागत घटाने और मिट्टी की सेहत बचाने के लिए कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों से प्रशिक्षित किया जा रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), कटिहार में मंगलवार को पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इसका उद्घाटन वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. मृणाल वर्मा और जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. मृणाल वर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती के सिद्धांतों के साथ जीवामृत, बीजामृत और घनजीवामृत तैयार करने एवं उनके उपयोग की जानकारी दी जाएगी। उन्हें मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, फसल विविधीकरण, प्राकृतिक तरीके से कीट एवं रोग प्रबंधन और खेती की लागत कम करने की तकनीकें भी सिखाई जाएंगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.