कटिहार, अक्टूबर 26 -- Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि: मत्स्य विभाग द्वारा मछली पालन व मत्स्य विविधिकरण को लेकर प्रशिक्षण के लिए 30 मत्स्यपालकों को सोमवार को किशनगंज रवाना किया गया। जिला मत्स्य पदाधिकारी सनत कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान मत्स्यपालकों को तालाब निर्माण, वैज्ञानिक तरीके से मछली पालन व मछलियों को विभिन्न तरह की बीमारियों से बचाव को लेकर जानकारी दी गई है। पांच दिवसीय प्रशिक्षण के क्रम में चार दिनों तक विशेषज्ञों द्वारा मछली पालन को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। एक दिन सभी मत्स्यपालक किसानों को स्थलीय भ्रमण करा प्रायोगिक स्तर पर जानकारी दी जाएगी। जिले के विभिन्न प्रखंडों से ऐसे किसानों का चयन किया गया जिन्हें विभाग द्वारा मत्स्यपालन को लेकर सरकारी सहायता व अनुदान दिया जाता है। जिला मत्स्य पदाधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण...