कटिहार, सितम्बर 23 -- Katihar News: प्राणपुर, संवाद सूत्र। प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत तीस दिवसीय विशेष शिविर जारी है। आयोजित शिविर का उद्देश्य है कि क्षेत्र के लोगों को योजना की जानकारी देना और इच्छुक लोगों का रजिस्ट्रेशन कराना है। बिजली विभाग के जेई विजय कांत ठाकुर की देखरेख में यह शिविर चल रहा है। इसमें ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के फायदे, रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया और जरूरी जानकारी दी जा रही है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे आयोजित शिविर में आकर योजना का लाभ लेने के लिए जानकारी लें और रजिस्ट्रेशन कराएं। यह विशेष शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक 17 सितंबर से जारी है जो 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। अधिकारियों ने इलाके के लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में...