Katihar News: प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित लोगों ने बीडीओ को दिया आवेदन
कटिहार, नवम्बर 10 -- प्रधानमंत्री आवास योजना की सर्वे सूची पर सवाल Katihar News: डंडखोरा संवाद सूत्र। प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर प्रशासन द्वारा गांव-गांव घर घर बृहद पैमाने पर सर्वे की गई थी तथा जिओ टैग भी कराया गया था लेकिन विभागीय उदासीनता एवं कर्मियों की लापरवाही तथा बिचौलियों की बोलबाला के कारण प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों निर्धन गरीब मजदूर दलित व महादलित पात्र परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हो गए हैं। गरीब परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के उद्देश्य संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना की सर्वे सूची को लेकर डंडखोरा प्रखंड में सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि सर्वे के बाद तैयार लाभुकों की सूची में कई गरीब परिवारों के नाम शामिल नहीं किए गए है। जिससे कई परिवार सरकारी आवास योजना के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इस मामले को लेकर प्रखंड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.