कटिहार, सितम्बर 27 -- Katihar News: बारसोई निज प्रतिनिधि। प्रखंड के बांसगांव पंचायत भवन में रविवार को प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर आम सभा का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया तबस्सुम आरा ने की। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तैयार लाभुकों की सूची को आम सभा में सार्वजनिक किया गया तथा ग्रामीणों को योजना से संबंधित जानकारी दी गई। मुखिया तबस्सुम आरा एव आवास सहायक रिम्मी आचार्य ने उपस्थित लोगों को योजना एवं लाभुकों की सूची के संबंध में जानकारी दी। आम सभा में जिला परिषद प्रतिनिधि आफताब ताज, पूर्व मुखिया इफ़्तेख़ारुज़्ज़मा, पूर्व मुखिया राकेउद्दिन चौधरी, सरपंच प्रतिनिधि लतीफुर रहमान, मुश्ताक आलम ग्रामीण मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: आवास योजना को लेकर 13 पंचायतों में हुई आम सभा आम सभा के दौरान सार्वजनिक की गई सूची...