Katihar News: प्रधानमंत्री आवास योजना की अंतिम सूची के अनुमोदन को लेकर केवाला पंचायत में ग्राम सभा आयोजित
कटिहार, सितम्बर 28 -- Katihar News: प्राणपुर,संवाद सूत्र। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पात्र परिवारों की अंतिम सूची के अनुमोदन को लेकर केवाला पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्रामसभा की अध्यक्षता मुखिया मुर्शीदा खातून ने किया। ग्राम सभा में पंचायत स्तर पर तैयार आवास प्लस-2.0 सर्वे की सूची को प्रस्तुत कर पात्र परिवारों के नामों पर चर्चा की गई।बैठक में ग्रामीणों को सूची का अवलोकन कराया गया तथा पात्रता को लेकर आपत्ति या शिकायत होने पर उसे सामने रखने का अवसर दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में लाभुकों के चयन और सूची के अनुमोदन में ग्राम सभा की महत्वपूर्ण भूमिका निर्धारित है। ग्राम सभा में जनप्रतिनिधियों, पंचायत कर्मियों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में सूची पर विचार-विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- Banka News: बांका : पीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.