कटिहार, अक्टूबर 9 -- पोषण मेले में मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर जोर Katihar News: फलका। कुपोषण से मुक्ति और मातृ-शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बाल विकास परियोजना कार्यालय के परिसर में पोषण मेले का आयोजन किया गया। मेले में लोगों को संतुलित आहार, एनीमिया से बचाव, बच्चों की नियमित वृद्धि निगरानी और स्वस्थ जीवनशैली की जानकारी दी गई।कार्यक्रम का उद्घाटन सीडीपीओ पुष्पा कुमारी ने एक बच्चे को अन्नप्राशन कराकर किया। इस अवसर पर गर्भवती महिला का गोद भराई किया गया एवं एक बच्ची जिसका छह माह पूरा होने पर उन्हें अन्नप्राशन कराया गया। पोषण मेले में गर्भवती महिलाओं,धातृ माताओं और बच्चों के पोषण पर विशेष जोर दिया गया। लोगों को पौष्टिक भोजन के महत्व, एनीमिया से बचाव व बच्चों के शारीरिक विकास की नियमित निगरानी के बारे में बताया गया। सीडीपी...