कटिहार, अक्टूबर 7 -- Katihar News: आजमनगर। बाल विकास परियोजना द्वारा पोषण माह अभियान के तहत बुधवार को आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के दनिहां पंचायत सरकार भवन में पोषण मेले का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन प्रखंड प्रमुख रोजिदा खातून तथा सीडीपीओ सुनीता कुमारी संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। यह भी पढ़ें- Katihar News: खेल-खेल में महिलाओं ने सीखे सेहत के गुर,गर्भवती माताओं की हुई गोदभराई, बच्चों का अन्नप्राशनपोषण संबंधी जानकारी मेले में पोषण से संबंधित विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए, जहां महिलाओं एवं बच्चों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं का गोद भराई कार्यक्रम आयोजित की गयी। वहीं छह माह की आयु पूरी कर चुके बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया। इस दौरान महिलाओं को बच्चों के बेहतर स्वास्थ्...