Katihar News: पोठिया दुर्गा मंदिर में संबोधन के दौरान सांसद पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत
कटिहार, अक्टूबर 22 -- Katihar News: फलका।एक संवाददाता फलका प्रखंड के पोठिया दुर्गा मंदिर में बीती रात पूर्णिया लोकसभा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वे पोठिया दुर्गा पूजा मेला समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने माता रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के बाद सांसद श्रद्धालुओं और दर्शकों को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें चक्कर आ गया। सांसद की तबीयत बिगड़ते ही मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच चिंता की स्थिति उत्पन्न हो गई।वहां मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें संभालकर बैठाया और कुछ देर आराम करने के बाद उनकी तबीयत में हल्का सुधार हुआ, जिसके बाद वे वहां से रवाना हो गए। यह भी पढ़ें- Purnia News: सांसद ने दुर्गा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.