Katihar News: पूर्व मंत्री की मनाई पुण्यतिथि
कटिहार, जुलाई 22 -- Katihar News: पूर्व मंत्री की मनाई पुण्यतिथि कटिहार निज संवाददाता। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री महेंद्र नारायण यादव की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन महिला सेल राजद की प्रदेश महासचिव वंदना यादव ने किया था। इस अवसर पर पूर्व सांसद नरेश यादव सहित सभी वक्ताओं ने उनके द्वारा पथ निर्माण मंत्री के रूप में किए गए कार्यों को याद किया। बताया कि पूर्व मंत्री मृदुभाषी, समाजसेवी और प्रत्येक कार्यकर्ताओं के लिए मददगार थे। उनके निधन से राजद को हुई क्षति की भरपाई संभव नहीं। मौके पर अभिमन्यु सिंह, संजय मधुकर, कुंदन यादव आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Chapra News: प्रभुनाथ के अनुज दीनानाथ की बरसी श्रद्धांजलि में जुटी भीड़
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.