कटिहार, सितम्बर 28 -- Katihar News: कटिहार। कटिहार नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष लाल बहादुर यादव का सोमवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से नगर निगम परिवार एवं शहरवासियों में शोक की लहर है। दिवंगत लाल बहादुर यादव का पार्थिव शरीर सोमवार की संध्या 04:00 बजे नगर निगम कार्यालय, कटिहार लाया गया। इस अवसर पर नगर निगम कार्यालय परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महापौर, उप महापौर, नगर आयुक्त, निगम पार्षदगण, पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत लाल बहादुर यादव के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष लाल बहादुर का निधन इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने उनके निधन को नगर के ...