Katihar News: पूर्व उप मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया
कटिहार, अक्टूबर 2 -- Katihar News: कटिहार। कटिहार नगर के वार्ड संख्या- 12, बरमसिया निवासी पूर्व में कटिहार नगर पालिका के अध्यक्ष तथा दो बार राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष रहे लाल बहादुर यादव के निधन पर पूर्व उप मुख्यमंत्री बिहार सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री प्रसाद शुक्रवार को स्वर्गीय यादव के आवास पर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी व उनके भाई लाल यादव पुत्र कबीर कृष्णा तथा परिजनों से मिलकर उन्हें ढ़ाढस बंधाया। मौके पर पूर्व उप मुख्यमंत्री के संग भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो भाजपा नेता वीरेंद्र यादव, अमित कुमार, गुप्ता उर्फ बबलू ,लक्ष्मी साह, बबलू यादव, केतन रामानी, निगम पार्षद चंद्रशेखर यादव, टुनटुन यादव आदि ने भी स्वर्गीय यादव को श्रद्धांजलि देते हुए परिजनों को ढ़ांढस बंधाया। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.