कटिहार, सितम्बर 22 -- Katihar News: डंडखोरा, संवाद सूत्र। पुलिस ने 20 सितंबर को हुई चोरी और घर में सेंधमारी के मामले में कार्रवाई करते हुए चोरी के चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस ने छापेमारी के दौरान कुल 164.33 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि नाबालिग से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने सोनैली बाजार स्थित एक आभूषण की दुकान में छापेमारी की। कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कनटिया टोला के दुकान संचालक के यहां से चोरी के चांदी दो जोड़ा पायल, छह मठिया, चार बिछिया और एक सिकड़ी बरामद की गई। उन्होंने ने बताया कि 20 सितंबर को हुई चोरी की घटना की जांच के दौरान अहम सुराग मिले थे। नाबालिग की निशानदेही पर छापेमारी कर चोरी के आभूषण बरामद किए गए। बरामद सामान को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दु...