कटिहार, अक्टूबर 3 -- Katihar News: मनिहारी नि स। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो व्यक्ति को एक देशी कट्टा एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मियापुर महेशपुर गांव के चिमनी भट्ठा के पास लालबाग कालीगंज मुख्य सड़क पर दो व्यक्ति सुजीत कुमार गुप्ता, कुमारीपुर बोरनी ,महानंद हेंब्रम साकिन महिसाडिह दोनों हथियार के साथ को योजना बना रहा है। इसी निशानदेही पर थानाध्यक्ष खुद,एसआई आशीष कुमार, पियूष कुमार तथा पुलिस बल के साथ मिर्जापुर पहुंच कर कारवाई मे जूट गए। थानाध्यक्ष ने कारवाई करते हुए दोनो को हथियार तथा जिंदा कारतूस के साथ धर दबोचा। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनो के पास से एक देसी लोडेड देशी कट्टा तथा एक जिंदा कारतूस एक विवो कंपनी का मोबाइल तथा नगदी बरामद किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...