कटिहार, अक्टूबर 10 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पुरानी पेंशन योजना लागू करने, नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने और लंबित बकाया भुगतान समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को शिक्षक संघ बिहार (एसएसबी) की जिला इकाई के बैनर तले सैकड़ों शिक्षकों ने समाहरणालय के मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मोहम्मद शफकुस्समा (समा) के नेतृत्व में शिक्षकों ने सरकार से लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। प्रदर्शन के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चंद्र चौधरी को संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपा पुरानी पेंशन और राज्यकर्मी का दर्जा प्रमुख मांग

शिक्षकों की प्रमुख मांगें प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करने, सातवें वेतनमान का पूर्ण लाभ देने और नियोजित शिक्षकों को बिना शर्त राज्यकर्मी का दर्ज...