कटिहार, अगस्त 30 -- Katihar News: अमदाबाद, संवाद सूत्र। रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद के पास 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। इससे आसपास के लोगों को बिजली आपूर्ति में सुविधा मिलने की उम्मीद है। मालूम हो कि स्थानीय विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने विद्युत कार्यपालक अभियंता, कटिहार को पत्र लिखकर पीएचसी के पास 63 केवीए के ट्रांसफार्मर के स्थान पर 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने का अनुरोध किया था। इसके बाद रविवार को 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया। ट्रांसफार्मर लगाए जाने पर निरंजन यादव,आदित्य कुमार, पिट्टू, शहाबुद्दीन उर्फ छोटू सहित स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...