Katihar News: पारण के साथ सम्पन्न हुआ जितिया का तीन दिवसीय अनुष्ठान
कटिहार, अक्टूबर 4 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना के साथ माताओं द्वारा रखा गया तीन दिवसीय जीवित्पुत्रिका व्रत (जितिया) रविवार की अहले सुबह पारण के साथ सम्पन्न हो गया। शनिवार को पूरे दिन और रात श्रद्धालु महिलाओं ने 24 घंटे का निर्जला उपवास रखकर भगवान जीवित्पुत्र और लोकपरंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना की। रविवार सुबह व्रत का पारण होते ही घर-आंगन में एक बार फिर चहल-पहल लौट आई। जितिया को लेकर पिछले तीन दिनों से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक धार्मिक माहौल बना हुआ था। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा कर संतान के आरोग्य, दीर्घायु और जीवन में सुख-शांति की कामना की। कई परिवारों में व्रत को लेकर विशेष तैयारी की गई थी। व्रती महिलाओं ने निर्जला रहकर कठिन व्रत किया और परंपरा के अनुसार पूज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.