Katihar News: पागलबाड़ी के पास फोरलेन सड़क पर खड़ी ऑटो दे रही दुर्घटना को आमंत्रण
कटिहार, अक्टूबर 10 -- Katihar News: मनिहारी नि स। नारायणपुर पूर्णिया फोरलेन सड़क पर नारायणपुर के पास लगभग दो माह से सड़क किनारे खड़ी दुर्घटनाग्रस्त ऑटो दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है । मालूम हो कि सावन पूर्णिमा के अवसर पर ऑटो और बाइक की टक्कर हुई थी। उस समय से आज तक दुर्घटनाग्रस्त ऑटो पागलबाड़ी के पास सड़क किनारे खड़ी है। उस दुर्घटनाग्रस्त ऑटो पर ना ही एनएचएआई के अधिकारियों की नजर जा रही है और ना ही मनिहारी प्रशासन की। नारायणपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुभाष मंडल, त्रिदेव मंडल आदि लोगो ने बताया कि फोरलेन सड़क के किनारे दुर्घटनाग्रस्त ऑटो खड़ी है । जिसके कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है। सभी लोगों ने मुख्य सड़क से दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को हटाने का मनिहारी प्रशासन से अनुरोध किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.