Katihar News: पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर मदरसा व संस्कृत विद्यालय कर्मियों में आक्रोश
कटिहार, अगस्त 1 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गैर-सरकारी मान्यता प्राप्त अनुदानित मदरसा एवं संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का पिछले पांच माह से लंबित वेतन भुगतान का मामला एक बार फिर गरमा गया है।
शिक्षकों का ज्ञापन गुरुवार को शिक्षकों के एक शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी को ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री के नाम अपनी मांगों से अवगत कराया। शिष्टमंडल ने डीएम से इस गंभीर मामले में हस्तक्षेप करते हुए संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर लंबित वेतन का अविलंब भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि गैर-सरकारी मान्यता प्राप्त अनुदानित मदरसा एवं संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का वेतन पिछले पांच माह से जांच के नाम पर रोक दिया गया है, जो न्यायोचित नहीं है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.