कटिहार, नवम्बर 13 -- Katihar News: प्राणपुर, एक संवादाता। पांच दिवसीय बुधनगर काली पूजा का समापन आदिवासी नृत्य प्रतियोगिता के साथ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। काली पूजा कमेटी के अध्यक्ष लड्डू सिंह ने बताया कि लगातार 5 दिनों तक काली मंदिर के प्रांगण में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। गुरुवार को मंदिर प्रांगण में आदिवासी नृत्य प्रतियोगिता में बिहार, बंगाल एवं झारखंड के आदिवासी काफी मात्रा में सम्मिलित हुए। देर रात तक श्रद्धालु आयोजित मेला का आनंद उठाते रहे। इस मौके पर सदर एसडीपीओ विशाल आनंद, प्राणपुर थाना अध्यक्ष विजय प्रकाश दलबल के साथ उपस्थित थे। इधर दो बजे रात के बाद दर्जनों युवक एवं युवती ने मंदिर प्रांगण में अपने अपने स्वेच्छा से एक दूसरे का जीवनसाथी के बंधन में बंधे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: ढाक-ताशा की धुन पर ...