Katihar News: पांच दिन मेहरबान रहेगा मानसून, कटिहार में झमाझम बारिश के आसार
कटिहार, अगस्त 30 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। दिनभर की उमस और गर्मी के बीच शाम से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार जिले में अगले पांच दिनों तक रुक-रुक कर अच्छी बारिश होने की संभावना है। रविवार को दिनभर उमस लोगों को परेशान करती रही। अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 से 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि महसूस होने वाला तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से गर्मी और चिपचिपाहट बनी रही। दोपहर बाद गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है, जिससे मौसम सुहाना होने के साथ खेतों में नमी भी बढ़ेगी। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार से बुधवार तक बारिश का सिलसिला लगातार जारी रह सकता है। 31 अगस्त को करीब 15 मिलीमीटर, एक सितंबर को लगभग 15 मिलीमीटर तथा दो सितंबर को सात मिलीमीटर तक व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.