Katihar News: पांच दिन तक रुक-रुक कर बारिश के आसार
कटिहार, अगस्त 13 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। जिले में अगस्त के दूसरे सप्ताह में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार को दिनभर उमस ने लोगों को परेशान किया, लेकिन मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान किसानों के लिए राहत लेकर आया है। अगले पांच दिनों तक जिले में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे धान, मक्का, दलहन, तिलहन और सब्जी फसलों को पर्याप्त नमी मिलेगी और खरीफ खेती को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। बुधवार शाम करीब पांच बजे जिले का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि महसूस होने वाला तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया। आर्द्रता 79 प्रतिशत रहने से वातावरण में चिपचिपाहट बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिनभर करीब 70 प्रतिशत बादल की संभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.