Katihar News: पांच दिन तक बरसेंगे बादल, शहर में जलजमाव की चुनौती
कटिहार, जुलाई 23 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार से जिले में बारिश का नया दौर शुरू हो गया है। मौसम के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों तक जिले में रुक-रुक कर झमाझम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा। बुधवार को 80 से 90 प्रतिशत संभावना के साथ करीब 18 मिमी तक वर्षा होने का अनुमान है। लगातार हो रही बारिश से जहां धान की खेती को नई संजीवनी मिलेगी, वहीं शहर के निचले इलाकों में जलजमाव और यातायात प्रभावित होने की आशंका भी बढ़ गई है। बुधवार शाम करीब पांच बजे कटिहार का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि उमस के कारण महसूस होने वाला तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की चेतावनी दी है। हवा की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.