Katihar News: पांच दिन झमाझम बारिश के आसार धान-मक्का की फसलों को मिलेगा संजीवनी
कटिहार, अगस्त 17 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता । जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी और चिपचिपे मौसम से परेशान लोगों को अब मानसून राहत देने के मूड में है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों तक जिले में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा और प्रतिदिन 90 प्रतिशत तक वर्षा होने की संभावना है। लगातार बारिश से धान, मक्का, जूट एवं दलहनी फसलों को नई ऊर्जा मिलेगी, वहीं तापमान भी नियंत्रित रहने से खेती के लिए अनुकूल वातावरण बनेगा। रविवार सुबह जिले का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अत्यधिक नमी के कारण लोगों को 40 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी महसूस हुई। पूर्वी दिशा से 6 से 15 किमी की रफ्तार से हवा चल रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले कुछ घंटों तक उमस बनी रहेगी, लेकिन शाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.