कटिहार, सितम्बर 22 -- Katihar News: फलका। विद्युत विभाग ने बिजली चोरी के खिलाफ एक बार फिर बड़ा अभियान चलाकर कड़ा रुख अपनाया है। विद्युत आपूर्ति प्रशखा फलका के कनीय अभियंता चंदन कुमार के नेतृत्व में गठित छापेमारी टीम ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पांच अलग-अलग परिसरों में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पाया गया। विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न सिर्फ सभी आरोपियों के विद्युत कनेक्शन काट दिए,बल्कि थाना में पांच नामजद लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। कनीय विद्युत अभियंता ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें, अन्यथा पकड़े जाने पर न सिर्फ भारी जुर्माना लगाया जाएगा। बल्कि जेल की ह...