कटिहार, अगस्त 4 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सावन की पहली सोमवारी पर पीएम श्री प्लस टू गांधी उच्च विद्यालय में मेहंदी की खुशबू और भारतीय संस्कृति के रंगों से विद्यालय परिसर सराबोर हो उठा। नौवीं और 11वीं कक्षा की छात्राओं के लिए अलग-अलग समूहों में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार एवं संगीत शिक्षिका डॉ. कंचन प्रिया के नेतृत्व में हुआ। यह भी पढ़ें- Katihar News: पहली सोमवारी पर मेहंदी के रंग में खिली छात्राओं की प्रतिभाप्रतियोगिता का उद्देश्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समग्र शिक्षा, कटिहार के सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी समर विजय सिंह ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं से जुड़ी ऐसी...