कटिहार, सितम्बर 2 -- Katihar News: डंडखोरा, संवाद सूत्र। पंचायत के परिसीमन को लेकर बुधवार को प्रखंड मुख्यालय में परिसीमन कार्यों में लगाए गए कर्मियों की बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश मौजूद थे। पंचायतों एवं वार्डों की सीमाओं को चिन्हित करने को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई । यह भी पढ़ें- Chapra News: ऑनलाइन प्रशिक्षण में शामिल हुए अधिकारी एवं शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम में बताया गया कि इस बार 2011 की जनगणना के आधार पर पंचायत एवं वार्डो का नई सीमाएं तय की जा रही हैं ।परिसीमन कार्य पूरी तरह से कागजी प्रक्रिया के बजाय डिजिटल माध्यम से हो रहा है जिसमें मोबाइल ऐप के जरिए सारा काम किया जाएगा ।मोबाइल ऐप पर प्रत्येक एण्मुरेशन ब्लॉक के मैप को ...